{"_id":"52-45136","slug":"Meerut-45136-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल हुआ घर पहुंचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल हुआ घर पहुंचना
Meerut
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। दीपावली पर घर पहुंचना मुश्किल भरा हो गया है। रविवार को रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ रही। यात्रियों से ट्रेनें और बसें खचाखच भरी नजर आईं। दिनभर ट्रेनों और बसों में जगह पाने के लिए मारामारी मची रही। कैमरे की नजर से आप भी देखिए इन नजारों को और सोचिए क्या हजारों की भीड़ के लिए ये इंतजाम काफी हैं?
सीन 1 : भैंसाली डिपो यात्रियों की भारी भीड़ से भरा है। दिल्ली के लिए बस आते ही यात्रियों ने उसमें दाखिल होने के लिए ताकत लगा दी। गेट से घुसने के लिए जगह नहीं मिलने पर कुछ लोग खिड़की के जरिये बस में घुसने का प्रयास करते नजर आए।
सीन 2 : रविवार सुबह से ही सोहराब गेट, भैंसाली डिपो और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ लगी थी। हर कोई अपने घर जाने के लिए बेताब था। गाजियाबाद जाने के लिए सिटी स्टेशन पर खड़ी राधिका शर्मा, समीर और आनंद चौधरी ने बताया कि ट्रेनों में पैर रखने को भी जगह नहीं है। भीड़ के चलते वे ट्रेन में नहीं बैठ पाए।
विज्ञापन
रोडवेज के इंतजाम
रोडवेज ने संचालन की बाध्यता को समाप्त करते हुए आनंद विहार से पूर्वी क्षेत्र के लिए 70 बसों का संचालन भी शुरू कर दिया है। इन बसों को आगरा, एटा, मैनपुरी, बदायूं, कानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। इनके अलावा मेरठ से दिल्ली, आगरा, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश, जयपुर, अजमेर रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है।