{"_id":"52-45121","slug":"Meerut-45121-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को आग लगाने का प्रयास! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को आग लगाने का प्रयास!
Meerut
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। करम अली में ससुरालियों पर विवाहिता को केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया गया। यह आरोप लगाकर मायके वालों ने ससुराल में आकर हंगामा किया। थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की।
सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी की एक युवती का निकाह छह वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के करम अली में एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शनिवार रात ससुरालियों ने महिला की पिटाई की और केरोसिन उडे़लकर आग लगाने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और छत पर जाकर कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं आई।
इसके बाद उसने अपनी मां के मोबाइल पर कॉल कर दी। जानकारी मिलते ही वह अपनी दूसरी बेटी को लेकर करमअली पहुंच गयी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज न देने पर उत्पीड़न कर रहे हैं। कोतवाली थाने में सिपाहियों ने पीड़ितों को टरका दिया। इसके बाद मायकेवाले एसएसपी आवास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।