फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दाखिलों से ज्यादा सीट खाली

दाखिलों से ज्यादा सीट खाली

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए आज आखिरी मेरिट जारी करेगा। मेरिट में जमकर फाइट होने वाली है। इस मेरिट के दाखिले 28 सितंबर तक होंगे। वहीं एक लाख 67 हजार सीटों में अभी तक महज 80300 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। जितने दाखिले हुए हैं, उससे ज्यादा सीटें खाली हैं। प्रक्रिया में देरी की वजह से इस बार काफी सीटें खाली रहने की उम्मीद है। दोबारा खोले गए पंजीकरण की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। आखिरी
विज्ञापन

सीसीएसयू के दावे पर विश्वास किया जाए तो सोमवार को मेरिट का दौर खत्म हो जाएगा। ग्रेजुएशन की छठवीं और पोस्ट ग्रेजुएशन की पांचवीं मेरिट सोमवार देर शाम तक आ जाएगी। प्रेस प्रवक्ता डॉ. पीके शर्मा के मुताबिक मेरिट में नए पंजीकरण और शिकायतों के मामलों को शामिल किया जाएगा। नौ जिलों के कालेजों में विश्वविद्यालय के पास करीब एक लाख 54 हजार सीटें हैं। 151 कालेजों में 33 प्रतिशत सीटें (13242) बढ़ाई गईं। दाखिलों की बात करें तो 1.67 सीटों के एवज में अभी तक आधे एडमीशन भी नहीं हो पाए।
विज्ञापन

खाली सीटों का हाल
इस बार विश्वविद्यालय ने कॉलेजों की मेरिट खुद ही जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण की वजह से प्रक्रिया में देरी हुई। कॉलेजों ने भी दाखिले में पूरा सहयोग नहीं दिया। नतीजा प्रक्रिया लड़खड़ाते हुए चलती रही। आखिरी मेरिट के बाद भी लगता है कि 50 हजार से ज्यादा सीटें खाली रह जाएंगी। वैसे सीटें हर साल खाली रहती हैं, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा होगी। छात्रों को पसंद का कॉलेज नहीं मिल रहा, इससे भी विवि की परेशानी बढ़ी है। पैरा मेडिकल कोर्स की अभी एक भी मेरिट नहीं आई है। यह प्रक्रिया अलग से होगी। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में छात्रों ने कम दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स टोटल सीट दाखिले
बीए 36206 32777
बीकॉम 9807 8900
बीएससी 9856 8467
नोट: इन सीट में 33 प्रतिशत बढ़ाई गई सीट शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed