फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9th, 11th registration students improve to 21

9वीं, 11वीं के पंजीयन फार्म में 21 नवंबर तक करें सुधार

Tue, 19 Nov 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
9th, 11th registration students improve to 21
9वीं, 11वीं के पंजीयन फार्म में छात्र 21 तक करें सुधार
विज्ञापन

मेरठ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने छात्रों को पंजीयन फार्म में सुधार के लिए 21 नवंबर तक का अवसर दिया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर फार्म में करेक्शन की सूचना को अपलोड कर दिया है। साथ ही लिंक भी शेयर कर दिया है। जिसकी मदद छात्र ले सकते हैं।

बोर्ड ने वेबसाइट पर छात्रों की लिस्ट में करेक्शन के लिए लिंक ओपन कर दिया है। लिंक को स्कूल की यूजर आईडी व पासवर्ड से ही एक्सेस किया जा सकता है। लिंक पर जाकर विद्यार्थी स्कूल की मदद से अपने फार्म में बदलाव कर सकते हैं। दसवीं, बारहवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक थी। लेकिन 9वीं व 11वीं के छात्रों के लिए अभी भी अवसर है। छात्र 21 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन फार्म में सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थी फॅार्म में विषय व नाम की स्पेलिंग में ही बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए भी छात्र को प्रिंसिपल से प्रमाणित कॉपी बोर्ड को भेजनी होगी। पंजीयन फार्म में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद भी सीबीएसई की ओर से करेक्शन के लिए कोई लिंक ओपन नहीं होगा। किसी विद्यार्थी के पंजीयन फार्म में अगर कोई गलती रहने पर स्कूल की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed