फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   94 lakh rupees fraud in the name of building a house, woman missing

मकान बनाने के नाम पर 94 लाख रुपये की ठगी, महिला गायब

Thu, 10 Jul 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
94 lakh rupees fraud in the name of building a house, woman missing
सरधना। मोहल्ला तगायान में लाखों की ठगी थाने में ​शिकायत करती महिलाएं। संवाद
सरधना। कस्बा सरधना के मोहल्ला तगायान में एक महिला ने मकान निर्माण के नाम पर मोहल्ले के लोगों से करीब 94 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला 10 दिन से गायब है। पीड़ितों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनसे आरोपी ने विश्वास में लेकर गहने और नकदी ले ली थी। बुधवार को ठगी के शिकार लोग थाने पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला तगायान में रहने वाली एक महिला ने तीन वर्ष पूर्व मकान बनाने के बहाने मोहल्ले के कई लोगों से उधार में बड़ी रकम ले ली थी। शुरू में महिला ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पैसे लौटा देगी, लेकिन समय बीतने पर भी उसने किसी को भी पैसे नहीं लौटाए। जब कोई तकादा करता तो वह दो-चार दिन में पैसे देने का वादा कर टालती रही। अंबुज त्यागी, प्रदीप कुमार गर्ग, ब्रजमोहन त्यागी निवासी गंज मंडी से 14.5 लाख, विदुशी त्यागी से 11.80 लाख, एकता जैन, तारनी स्ट्रीट से 5 लाख, प्रीति शर्मा से 10 लाख, नीरज त्यागी से 16 लाख, योगेश जैन से 12 लाख, कपिल मित्तल से 6 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

उक्त लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को अलग-अलग समय पर रकम उधार दी थी। अब करीब 94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है। करीब 10 दिन पहले महिला बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़कर गायब हो गई। उसकी तलाश में लोग इधर-उधर भटके, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जैसे-जैसे मामले की जानकारी और लोगों को होती गई, ठगे गए लोगों की संख्या बढ़ती गई। बुधवार को मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं और पुरुष थाना सरधना पहुंचे। उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ नामजद तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed