फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एलटी लाइन से हाईटेंशन के तार टच, फूंके उपकरण

एलटी लाइन से हाईटेंशन के तार टच, फूंके उपकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
एलटी लाइन से हाईटेंशन के तार टच, फूंके उपकरण
एलटी लाइन से हाईटेंशन के तार टच, फूंके उपकरण
विज्ञापन

मुरादनगर। रावली रोड स्थित 400 केवीए से साहिबाबाद को जाने वाली 200 केवीए बिजली की हाईटेंशन की लाइन शिवम विहार कॉलोनी के ऊपर से होकर गुजर रही है। रविवार दोपहर तेज हवा चलने से बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार एलटी लाइन से टच हो गए। इसके कारण कॉलोनी के लोगों के बिजली के उपकरण पानी की मोटर, बिजली फिटिंग की लाइन, एसी, एलईडी सहित अन्य उपकरण फुंक गए। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे होकर गुजर रहे हैं। गनीमत रही कि फॉल्ट होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। कॉलोनी निवासी विकास यादव के मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर में आग लग गई। इतना ही नहीं दीवार में दरार तक आ गई। मकान के आंगन में बैठी उनकी पत्नी को करंट लग गया। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई।
एसडीओ आनंद कुमार, जेई संजय सिंह और हाईटेंशन लाइन से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ आनंद कुमार का कुमार का कहना है कि कॉलोनी में एलटी लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

------------
कार को टक्कर मारने पर ट्रक चालक से मारपीट
मुरादनगर। दिल्ली शालीमार बाग निवासी रोहित कुमार कार से रविवार दोपहर दोस्तों के साथ रुड़की जा रहा था। हाइवे पर असालतनगर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed