{"_id":"5c56089fbdec22736436a56f","slug":"91549142175-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना विकास की खाका खींचे जिला पंचायत की बोर्ड बैठक निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना विकास की खाका खींचे जिला पंचायत की बोर्ड बैठक निपटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास का नया खाका खींचे बिना निपटी बोर्ड बैठक
मेरठ। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को बाहरी लोगों की मौजूदगी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। खास बात यह रही कि इस बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं रखा गया। पुराने प्रस्ताव ही दोहराए जाते रहे। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 65 करोड़ 54 लाख 65 हजार रुपये के आय के सापेक्ष 61 करोड़ 40 लाख 50 हजार के अनुमानित व्यय का बजट बैठक में स्वीकृत हो गया।
वर्तमान जिला पंचायत बोर्ड के इस वित्तीय वर्ष की अंतिम बैठक पहली बार जिपं. कार्यालय में बने सभागार में हुई। बैठक में सबसे पहले प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें कई सदस्यों ने पूर्व की बैठक के कई प्रस्तावों पर काम न होने की बात कही। इस पर जिपं. अध्यक्ष कुलविंदर सिंह और एएमए ने कहा कि सभी पर काम हो रहा है। लेकिन अधिकांश सदस्य पुरानी मांगों को ही दोहराते रहे। किसी ने नल न लगवाने तो किसी ने हैंडपंपों में पानी खराब आने की बात कही। रसूलपुर धौलड़ी क्षेत्र के सदस्य ने कहा कि उनका क्षेत्र खादर में है, जहां हजारों बीघा जमीन झील में होने से फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
जिपं. सदस्यों को ही मिले बजट
बैठक में जिपं. सदस्य रोहताश पहलवान, जितेंद्र उर्फ जीतू, मनोज अधाना, विक्की तनेजा, सतपाल सिंह, अनुज वाल्मीकि आदि ने कहा कि हमें विकास कार्य कराने में पहले ही नियमों की तमाम बाधाएं पार करनी पड़ रही हैं। ऊपर से धन भी बहुत कम आता है। उसमें भी विधायक, सांसद अपने प्रस्ताव स्वीकृत करा ले जाते हैं। विधायकों और सांसदों के पास तो अपनी निधि भी होती है, इसलिए जिला पंचायत में विकास कार्यों का बजट सदस्यों के प्रस्तावों पर ही व्यय होना चाहिए।
विज्ञापन
सपना ने दोहराई पुरानी मांग
जिपं. अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकीं सपना हुड्डा पिछली दो बोर्ड बैठकों से अपने क्षेत्र की ऐसी शिक्षण संस्थाओं का मुद्दा उठा रही हैं, जिन्होंने जिपं. से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया है। इस बैठक में उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। जिस पर जिपं. अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानूनी दायरे में नियमों के तहत होती है। ऐसी सभी संस्थाओं को अंतिम नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद कार्रवाई तय होगी।
‘मेरा मुंह मत खुलवाओ’
जिपं. सदस्य रविंद्र टीकरी ने बैठक में कहा कि सभी सदस्यों को बराबर का काम मिलना चाहिए। इस पर अध्यक्ष कुलविंदर सिंह उखड़ गए। कहा कि सभी को बराबर का काम दिया जा रहा है, और आपके वो काम कटे हैं, जो नहीं हो सकते थे। अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि आपको पता है कि आपका कितना ध्यान रखा जाता है। मेरा मुंह मत खुलवाओ क्योंकि मैं यहां प्राइवेट बात नहीं करना चाहता हूं। अध्यक्ष का रुख देख रविंद्र चुप्पी साध गए।
नहीं रुके बाहरी लोग और कमेंट्स
जिपं. अध्यक्ष ने इस बोर्ड बैठक में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। लेकिन स्थिति ये रही कि बाहरी लोग इस बार मंच के बराबर से लेकर पीछे तक बैठे और खड़े रहे। यही नहीं बैठक के बीच में ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता मुखिया गुर्जर मंच पर पहुंचे और कुलविंदर सिंह के कान में कुछ सुझाव दिए। वहीं जिपं. सदस्य रजनी सोम के पति ठा. विनोद और सपना हुड्डा के पति प्रदीप हुड्डा भी इस बार बैठक में बोले।
सांसद आए और चले गए
बोर्ड बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल शुरूआत में आए और वंदेमातरम के साथ बैठक शुरू हुई। इसके बाद सांसद ने सभी से विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार का पूरा फोकस विकास पर है, इसलिए सभी अपने क्षेत्र के विकास के प्रस्तावों को रखें। गजरौला में बूथ सम्मेलन के चलते सांसद बैठक में करीब आधा घंटा रुकने के बाद चले गए।