फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उत्कल एक्सप्रेस को पलटने की साजिश, बचा हादसा

उत्कल एक्सप्रेस को पलटने की साजिश, बचा हादसा

Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
उत्कल एक्सप्रेस को पलटने की साजिश, बचा हादसा
उत्कल एक्सप्रेस को पलटने की साजिश, बचा हादसा
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। बसेड़ा रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात ट्रैक पर सीमेंट के खंभे रखकर उत्कल एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश की गई। ट्रेन खंभों को तोड़ती हुई निकल गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने ट्रेन रोक कर इंजन की जांच की और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर रेलवे एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डॉग स्क्वाड और खुफिया विभाग की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई।
दिल्ली से हरिद्वार जा रही ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार रात करीब आठ बजे जैसे ही नागल क्षेत्र के बसेड़ा रेलवे फाटक के पास करीब आठ सौ मीटर की दूरी पर पहुंची तभी ट्रेन को जोरदार झटका लगा, ट्रेन का इंजन ट्रैक पर रखे गए सीमेंट के दो खंभों को तोड़ता हुआ निकल गया। झटके लगने के बाद चालक ने ट्रेन को रोक लिया। इस घटना से ट्रैक भी टूट गया। माना जा रहा है कि किसी ने साजिश के तहत ट्रैक पर खंभे रख दिए थे। चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। रात में ही एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह, आरपीएफ व रेलवे के अधिकारी और रेलवे स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद उत्कल एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। इस संबंध में रेल पथ निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने नागल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार सुबह डॉग स्क्वाड एवं खुफिया विभाग की टीम भी पहुंच गई। डॉग स्क्वाड कॉफी दूर तक घूमता रहा, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं पता चल सकी। खुफिया विभाग की टीम ने भी कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने रची साजिश
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को पलटने की साजिश रची है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। नागल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रेलवे के अलावा पुलिस स्तर से भी जांच कराई जा रही है। ट्रैक की निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाधित रहा रेल मार्ग
घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत का कार्य कराया गया। ट्रैक की मरम्मत के चलते लगभग दो घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। इस दौरान अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लगभग दो घंटे नागल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

खतौली में हुआ था उत्कल के साथ बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर। इस साजिश का खुलासा होने के बाद एक बाद फिर से उत्कल एक्सप्रेस हादसे की याद ताजा हो गई। 19 अगस्त 2017 को उत्कल एक्सप्रेस खतौली में पटरी से उतर गई थी और करीब 28 लोगों की मौत हादसे में हुई थी। तब हादसा रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण हुआ था। बिना ब्लाक लिए ट्रेन की पटरी पर मरम्मत का कार्य चल रहा था और खुली पटरी पर ट्रेन आ गई थी। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। अब फिर से उत्कल को पलटने की साजिश रची गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed