{"_id":"5b66094a4f1c1b8d3e8b52f5","slug":"91533413706-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे वन वे हुआ, भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे वन वे हुआ, भीषण जाम
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों के लिए वन-वे किया हाईवे
मोदीनगर/मुरादनगर। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली-मेरठ हाईवे शनिवार को वन-वे कर दिया। हाईवे वन-वे होते ही पहले दिन भी आम मुसाफिरों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर करीब 15 किमी लंबा जाम लगा। पुलिस-प्रशासन की ओर से जाम से निपटने के व्यापक इंतजाम न होने से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ हाईवे को शनिवार को वन-वे कर दिया। हाईवे पर गाजियाबाद की ओर जाने वाले साइड पर सिर्फ कांवड़िये ही चलेंगे। जबकि दूसरी लाइन से हल्के वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई। हाईवे से भारी वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार को हाईवे वन-वे होते ही यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह से लेकर रात तक यात्री जाम से जूझते रहे। करीब 15 किमी लगे जाम में फंसे लोग ऑफिस और स्कूल पहुंचने में लेट हो गए। पुलिस ने गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को मोदीनगर-हापुड़ रोड, मुरादनगर में कुशलिया मार्ग, बापूधाम-मननधाम मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद यात्रियों को जाम से निजात नहीं मिली। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आई। पुलिस-प्रशासन ने आधी-अधूरी तैयारी के साथ हाईवे को वन-वे किया है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, मोदीनगर एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या अधिक देखते हुए वन-वे किया गया है। कुछ कटों पर बैरिकेडिंग नही लगे हैं। जल्द ही बेरिकेडिंग लगा दिए जाएंगे। इसलिए कटों पर यातायात पुलिस को तैनात किया गया है।