फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीआरपी और आरपीएफ मिलकर करेंगे स्टेशनों की सुरक्षा

जीआरपी और आरपीएफ मिलकर करेंगे स्टेशनों की सुरक्षा

Fri, 20 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ मिलकर करेंगे स्टेशनों की सुरक्षा
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे ट्रैक और स्टेशनों की सुरक्षा जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से करेगी। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आईजी रेलवे वीके सिंह और आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शशी कुमार ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा।
विज्ञापन

आईजी रेलवे ने कहा कि हर साल की भांति जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से रेलवे ट्रैक से लेकर स्टेशनों की सुरक्षा चाक चौबंद करेगी। जिन स्टेशनों पर फोर्स की कमी है, वहां फोर्स दी जाएगी। कहा कि संवेदनशील स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ तो कड़ी नजर रखेगी ही, वहां अतिरिक्त फोर्स का भी इंतजाम होगा। मेरठ सिटी और कैंट स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि आरपीएफ द्वारा अपने स्तर से होने वाले सुरक्षा कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे। स्टेशन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंडी मेटल डिटेक्टर का इंतजाम होगा। जिन स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरें खराब है उन्हें ठीक कराया जा रहा है। जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है या सिस्टम आरपीएफ के हैंडओवर नहीं हुआ है, इस काम को भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। बैठक में दिल्ली और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों के अलावा एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी रेलवे सुभाष दूबे, एसपी सिटी रणविजय सिंह, थाना रेलवे रोड, सदर, परतापुर और ब्रह्मपुरी के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
- कांवड़ यात्रा को लेकर आईजी रेलवे और आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक
- अतिरिक्त फोर्स लगेगी स्टेशनों पर, सीसीटीवी कैमरे होंगे चालू, सिविल पुलिस का लिया जाएगा सहयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed