{"_id":"5b0db4864f1c1b8b6e8b54ea","slug":"91527624838-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं में छाईं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं में छाईं बेटियां
Updated Wed, 30 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं में छाईं बेटियां
मेरठ। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। इस बार फिर लड़कियां छा गईं। मेरठ के टॉप 16 में 11 लड़कियां हैं। इससे पहले यूपी बोर्ड में भी लड़कियां ही आगे रही थीं। बेटों से ज्यादा बेटियों की सफलता का प्रतिशत ज्यादा रहा है। पिछले तीन सालों से बेटियां ही टॉपर बन रही हैं।
टॉपर की बात करें तो 494 अंक पाने वाली लड़कियों में उमंग बालियान और स्नेहा अग्रवाल हैं। वहीं अनुष्का और झलक जैन ने 493 अंक अर्जित किए हैं। 492 अंक पाने वालों में शिवांगी अहलावत, खुशी अग्रवाल, इशिका गर्ग और नंदनी रस्तोगी हैं। इनके अलावा लवनिया राज, अक्षिता मित्तल ने 491 अंक पाए हैं, जबकि सृष्टि अग्रवाल ने डीपीएस टॉप किया है। वहीं छात्रों की बात करें तो 494 अंक पाने वालों में उत्कर्ष सिंह, 493 अंक पाने वाले अभिषेक भारती हैं तो 491 अंक सयांतन बेरा, एकांश दीक्षित और अचिंत धामा ने पाए हैं। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी लड़कियां ही आगे रही थीं। इसी तरह सीबीएसई 12वीं में भी छात्राओं ने ही बाजी मारी थी। पिछले कई सालों से मेरठ में यूपी बोर्ड हो या सीबीएसई, सभी में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। पिछली बार सीबीएसई 10वीं में प्रतिशत सिस्टम नहीं था, सीजीपीए था। इस बार यह शुरू हुआ तो फिर लड़कियां ज्यादा प्रतिशत लाईं।
खास बातें:
- मेरठ के 16 टॉपर्स में से 11 हैं लड़कियां
- यूपी बोर्ड में भी लड़कियों ने मारी थी बाजी