फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘माया को सभी भजें, माधव भजे न कोय’

‘माया को सभी भजें, माधव भजे न कोय’

Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
‘माया को सभी भजें, माधव भजे न कोय’
मेरठ। कथा हमें स्वर्ग नहीं बल्कि मुक्ति देती है। कथा सुनने मात्र से ही बैकुंठ की प्राप्ति होती है। अपने जख्म दुनिया को मत दिखाओ क्योंकि हर व्यक्ति अपने हाथों में नमक लिए हुए है। अपनी समस्या प्रभु के चरणों में रखो। वे ही आपकी हर समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये विचार कथा वाचक पं. संजीव कुमार शास्त्री ने सोमदत्त विहार फेज-2 में स्थित शंकर वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कहे। रविवार को दूसरे दिन उन्होंने नारद जी व व्यास जी के संवाद की कथा सुनायी। कथा का पूजन यजमान विपिन त्यागी, दिलबाग बांगा, दीपक भाटिया एवं राजेश मिगलानी ने किया।
विज्ञापन

आंखों से हटाओ मायाजाल
पं. शास्त्री ने कहा कि ‘माया को सभी भजें, माधव भजे न कोय’। आज हर कोई लक्ष्मी को पाना चाहता है। लक्ष्मी सभी को चाहिए। लेकिन नारायण हरि के लिए किसी के पास समय नहीं है। नारायण को सच्चे मन से याद करोगे तो लक्ष्मी जी स्वयं ही नारायण के साथ आएंगी। जब तक माया जाल आंखों के आगे रहेगा, भगवान नजर नहीं आएंगे। जरूरत नजरिया बदलने की है, नजारे खुद बदल जाएंगे। भगवान आनंद के दाता हैं वे कभी भक्तों को दुख नहीं देते। सुख और दुख हमारे कर्मों के फल हैं। जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल मिलेगा। कथा में कामिनी बांगा, सुमन त्यागी, मनीषा राणा, हैपी राणा, सुभाष अरोड़ा, सुभाष बांगा, अभिषेक बांगा, तन्वी, गौरव, टेकचंद प्रजापति, राजपाल सिंह आदि का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed