{"_id":"5a591dec4f1c1be5408b4886","slug":"91515789804-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल सिपाही की मौत
मेरठ। बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मनोहर गढ़ी निवासी अमित कुमार (31) पुत्र जगपाल सिंह 2006 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। अमित पुलिस लाइन में आरआई कार्यालय में मुंशी का काम देखता था। आठ जनवरी की रात को अमित कार से मेरठ आ रहा था। हापुड़ में हाफिजपुर के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। नौ जनवरी को उसे आनंद अस्पताल वाया गया। जहां बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को पुलिस लाइन में एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी देहात राजेश कुमार, एएसपी सतपाल सिंह, आरआई एमपी शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही को अंतिम विदाई दी। साथ ही सिपाही को सलामी दी गई। आरआई ने बताया कि अमित अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पुलिस लाइन में क्वार्टर में रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर लाया गया।