{"_id":"5a36d3444f1c1bee688c25ce","slug":"91513542468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म गेम ऑफ अयोध्या पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म गेम ऑफ अयोध्या पर रोक की मांग
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर की जीभ काटने वाले को देंगे एक लाख
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीवीएस मॉल पर फिल्म गेम्स ऑफ अयोध्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर सुनील सिंह का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जो भी फिल्म डायरेक्टर की जीभ काटेगा उसको एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं शंभु पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीवीएस मॉल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फिल्म में 06 दिसंबर 1992 तक का इतिहास दर्शाया गया है और फिल्म में भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी की छवि सांप्रदायिकता फैलाने वाली दिखाई गई है। प्रदर्शन के दौरान संजीव शर्मा ने ऐलान किया कि फिल्म के डायरेक्टर की जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। इस दौरान छात्र नेता राहुल चौधरी, अंकित अग्रवाल, वरुण शर्मा, आशीष नारायण त्यागी, राजीव कसाना, हर्ष ठाकुर, विसू शर्मा, आदित्य, सतीश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
खास बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गेम्स ऑफ अयोध्या के खिलाफ प्रदर्शन