फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खबर का असर

खबर का असर

Mon, 17 Jul 2017 02:59 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर

विज्ञापन
मेरठ। कावंड़ियों की भारी भीड़ और मांग को देखते हुए नार्दन रेलवे ने हरिद्वार के लिए स्पेशल कांवड़ ट्रेन चला दी है। दिल्ली से चलकर यह ट्रेन रात करीब सवा दस बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचती है। ट्रेन के चलने सेे कांवड़ियों को भारी राहत मिली है।

कांवड़ यात्रा के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग हर साल उठती है। नार्दन रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो करता है लेकिन उसका रूट दिल्ली से वाया मेरठ सिटी न करके वाया हापुड़-गजरौला-बिजनौर आदि कर देता है। वापसी में ये ट्रेन जरूर हरिद्वार से वाया मेरठ दिल्ली पहुंचती है। लेकिन वापसी में आने वाली खाली ट्रेन का कोई फायदा नहीं होता है। अमर उजाला माय सिटी ने शनिवार के अंक में स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर हरिद्वार जाती है। ट्रेन के सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय रात सवा दस बजे का है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि स्पेशल कांवड़ ट्रेन के चलने से भोलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

खास बात
अमर उजाला में खबर छपने के बाद चलाई गई ट्रेन, रात सवा दस बजे पहुंचती है सिटी स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed