फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएचएआई पर किसानों ने किया हंगामा प्रदर्शन, पीडी को बंधक बनाया

एनएचएआई पर किसानों ने किया हंगामा प्रदर्शन, पीडी को बंधक बनाया

Fri, 07 Jul 2017 02:47 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
एनएचएआई पर किसानों ने किया हंगामा प्रदर्शन, पीडी को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा (मेरठ)।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के नेतृत्व में किसानों ने भूमि अधिग्रहण के मामले में एनएचएआई पर धांधली का आरोप लगाते हुए एनएचएआई के ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी को बंधक बना लिया। किसानों ने अधिकारी को 15 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष पवन त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान हाईवे स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिस के समक्ष एकत्र हुए। किसानों ने वहां धरना दिया और एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। इस बीच किसानों से वार्ता करने के लिए पहुंचे एनएचएआई के प्रोडक्शन मैनेजर दिनेश कुमार चतुर्वेदी को किसानों ने घेर लिया। किसानों ने उन्हें बंधक बनाकर धरने पर ही बैठा लिया। किसानों में भूमि अधिग्रहण के मामले में पीडी से समस्या के समाधान के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। किसानों ने उन्हें 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नकुल एहलावत, पंकज ग्रेट, पवन त्यागी, राजीव अधाना, नीरज खारी, सतपाल भड़ाना, अब्दुल सलाम, सादिक चौहान, शब्बीर त्यागी, प्रवीण राठी, जगत सिंह, देवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बातों का किया विरोध
1. किसानों ने पीडी से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 235 मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण के दौरान एनएचएआई की ओर से मात्र 100 रुपये स्टांप ड्यूटी तय की गई, लेकिन बाद में पूरी की मांग की गई। जिसके अनुसार एक बीघा जमीन पर एक लाख रुपये स्टांप ड्यूटी। ऐसे में जिन किसानों ने सौ रुपये स्टांप ड्यूटी बैनामे करा लिए थे। उन पर वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। न देने पर उन पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के निर्माण के दौरान नालपुर, ग्राट पटना सैनी आदि गांवों को एनएचएआई ने कृषि भूमि को आबादी भूमि में दर्शाकर सर्किल रेट 300 की जगह 15 सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिलाया। जो नियमानुसार गलत है।
3. एनएच 58 पर किसानों से टोल कार के लिए 44 रुपये टोल तय किया गया, लेकिन 75 रुपये वसूला जा रहा है। किसानों ने कहा कि एनएचएआई अपनी मर्जी कर रहा है। इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।

------------------------
रसोई गैस और चूल्हा लेकर पहुंचे
किसान पूरी तैयारी के साथ धरना देने गए थे। किसान अपने साथ रसोई गैस और चूल्हा लेकर पहुंचे। किसानों ने पीडी से साफ साफ कह दिया कि वे पूरी तैयारी के साथ आए हैं।

खास बातें
- एनएचएआई पर लगाया धांधली का आरोप, समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को दिया 15 दिन का समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed