फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   85 percent voter turnout in District Bar Association elections

Meerut News: कचहरी समाचार- जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 23 Apr 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
85 percent voter turnout in District Bar Association elections
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 85 प्रतिशत हुआ मतदान- 780 वोटरों में से 661 ने डाले वोट
विज्ञापन

- चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे
फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी बार जिला बार एसोसिएशन की 2026-27 कार्यकारिणी के लिए 780 मतदाताओं में से 661 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। मतदान सुबह 9.00 बजे से शुरू होकर सायं 5.00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार में हुआ। शुक्रवार यानी आज चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर तथा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन हुआ। वहीं अन्य पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान चुनावी मंडल मोहम्मद सुहेब अहमद, संतोष कुमारी, रामगोपाल वर्मा, विशाल राणा, मनीष कुमार, नियाज मोहम्मद सिद्दीकी एवं अंकित त्यागी की देखरेख में हुआ। मतदान के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजीव त्यागी महामंत्री अमित राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


------------
इन्होंने भी किया मतदान -
जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रधान, पूर्व अध्यक्ष अनिल तोमर, सुरेंद्र ढाका, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, देवेंद्र प्रधान, राजीव त्यागी तथा पूर्व महामंत्री आनंद कश्यप, अमित राणा, विमल तोमर, डॉ. अनिल शर्मा के अलावा प्रवीण मोतला, सतेंद्र वर्मा, वीरेंद्र गोयला, अनिल गौतम, रामपाल सिंह, धीरेंद्र तोमर आदि ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तैनात रहा भारी पुलिस बल
- सीओ सिविल लाइन की मौजूदगी में पीएसी की पिकेट व चार थानों की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन, कोतवाली सहित चार थानों की पुलिस मौजूद रही। मतदान के लिए महात्मा गांधी सभागार में 12 बूथ बनाए गए थे। मतदान के दौरान बीमारी के चलते वरिष्ठ अधिवक्ता सुकुमार जैन, अखिलेश कुमार रस्तोगी व महताब अली का डाक मतदान हुआ। मतदान पत्र सील कर लाइब्रेरी हॉल में पुलिस सुरक्षा में रखे गए हैं। चुनावी मंडल ने बताया कि मतगणना सभी पदों के लिए आज शुक्रवार को महात्मा गांधी सभागार में सुबह 9.00 बजे से प्रारंभ होकर पूर्ण होने तक जारी रहेगी।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed