फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   8,374 candidates took the police recruitment exam to become constables.

Meerut News: सिपाही बनने के लिए 8,374 परीक्षार्थियों ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
8,374 candidates took the police recruitment exam to become constables.
- 2,426 परीक्षार्थी दोनों पालियों में रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

- कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 12 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने के लिए 8374 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2426 गैरहाजिर रहे। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। परीक्षा केंद्रों के आस पास फोटो स्टेट आदि की दुकानों को बंद कराया गया था।
शनिवार को भर्ती परीक्षा का पांचवां और अंतिम दिन रहा। तय समय सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई और 12 खत्म। पहली पाली में 1252 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और 4148 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 1174 परीक्षार्थी गैरहाजिर, जबकि 4226 ने परीक्षा दी। बता दें कि जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। शनिवार को परीक्षा कराने के लिए एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर नोडल अफसर एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी समेत सभी सीओ केंद्रों का लगातार दौरा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन चली परीक्षा पर एक नजर

तारीख गैरहाजिर उपस्थित
23 अगस्त 2950 7850
24 अगस्त 2768 8032
25 अगस्त 2539 8261
30 अगस्त 2497 8300
31 अगस्त 2426 8374
कुल 13704 40817
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed