{"_id":"5c8ea947bdec22140559a9c9","slug":"81552853319-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना व बहसूमा थाने में शांति समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना व बहसूमा थाने में शांति समिति की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/बहसूमा। मवाना थाने में शांति समिति की बैठक में ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने गांव में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाए जाने तथा समाजसेवी डॉ. फराइम ने नगर में स्थायी हो चली जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। तहसीलदार एवं सीओ ने बैठक में उपस्थित लोगों से होली का त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
होली के त्योहार के मद्देनजर रविवार को तहसीलदार अशोक गुप्ता, सीओ यूएन मिश्रा ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। इसमें ग्राम प्रधान भिंडवारा राहुल तथा प्रधान नासिरपुर गजराज सिंह कहा कि गांव में अवैध शराब ती बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। डॉ. फराइम ने कहा कि नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या स्थायी हो गई है। जिस कारण मुख्य मार्ग से गुजरना दूभर हो रहा है। सभासद संजय ने बाइक सवार युवकों के हुड़दंग मचाने पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दोनों अधिकारियों ने दी। साथ ही चेतावनी दी कि होली पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में आदेश शर्मा, भाजपा नेता निपुण चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, राजीव कुमार, विनोद कुमार. प्रधान शौ सिंह, डॉ. धर्मराज, प्रधान सतपाल, प्रधान जितेंद्र कुमार, सभासद इकारमुद्दीन, रियाजुद्दीन मलिक, यूसुफ कुरैशी, इलियास कुरैशी आदि उपस्थित थे।
बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने क्षेत्र के संभ्रात लोगों की बैठक में होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आचार संहिता लागू है। होली के मौके पर ज्वलनशील रंगों का प्रयोग न करें। होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रामराज में अवैध शराब के कारोबार में शामिल दो महिलाओं पर कार्रवाई तथा अस्सा गांव में सट्टा खेलने पर पाबंदी की मांग उठाई गईं। एसओ ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि यदि कोई लाइसेंस धारक शस्त्र थाने में जमा नहीं करता है तो लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 30 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र एवं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के 18 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल एवं 36 सामान्य मतदेय स्थल बनाए गए। उन्होंने सभी चौकीदारों को निर्देशित किया कि वे जिम्मेदारी निभाते हुए प्रधान के सहयोग से बूथ के आसपास ईंट, पत्थर व लकड़ी आदि सामान को अतिशीघ्र हटवाएं। आब्जर्वर 18 मार्च के बाद कभी भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं। इस मौके पर मवाना ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, करीमपुर प्रधान रजनीश, बालेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, सुंदर प्रधान, प्रदीप प्रधान, सतवीर प्रधान, कलीम प्रधान, नीरज भाटी, सुभाष भाटी, प्रमोद प्रधान अस्सा, विपिन मनचंदा, सुदर्शन गोयल, डॉ. श्रीपाल कोहली आदि रहे।
मुख्य बातें
मवाना और बहसूमा थाने में शांति समिति की बैठक
आब्जर्वर 18 मार्च के बाद कभी भी कर सकते हैं मतदान केंद्रों का निरीक्षण