{"_id":"5c6335efbdec225567680363","slug":"81550005743-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया की तलाश में दबिश, हत्थे नहीं चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया की तलाश में दबिश, हत्थे नहीं चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब माफिया की तलाश में दबिश, हत्थे नहीं चढ़े
मवाना। खेड़ी मनिहार में शराब माफिया के यहां दबिश डालने गई आबकारी की प्रवर्तन दल टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने के मामले में मंगलवार को भी थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
प्रवर्तन दल के निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह के साथ टीम ने खेड़ी मनिहार गांव में शराब माफिया जीतू पुत्र योगेंद्र के यहां छापा मारा था। इसमें टीम ने घर से लगभग 14 पेटी शराब बरामद की थी और जीतू के भाई विकास उर्फ छोटू व नितिन को हिरासत में लिया था। परिजनों ने टीम पर पथराव कर आरोपियों को छुड़ा लिया था और शराब की पेटियां भी गाड़ी से उतार ली थी। पथराव में सिपाही बुद्देश, महिला सिपाही सुमन व पंकज पुंडीर घायल हो गए थे। हमलावरों में से पुलिस ने जीतू की माता कुंतेश को हिरासत में लिया था। रात में ही सीओ मवाना पंकज कुमार ने कई थानों की फोर्स के साथ गांव में छापेमारी की थी, लेकिन माफिया हत्थे नहीं चढ़ सके। मंगलवार को भी पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने कुंतेश को महिला थाने भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई पंकज शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है, जल्द ही शराब माफिया उनकी गिरफ्त में होंगे।