{"_id":"5c574fdcbdec222bf45286a6","slug":"81549225948-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भक्ति गानों से बालकों ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भक्ति गानों से बालकों ने भरा जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भक्ति गानों से बालकों ने भरा जोश
- संस्कार भारती द्वारा आयोजित कराई गई सामूहिक देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महान द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सामूहिक देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जगदीश त्यागी, मुख्यातिथि डॉ. सुनील शर्मा व विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार ने मां भारती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। स्वर साधना के बालकों द्वारा संस्कार भारती गीत से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिए गए। प्रथम स्थान पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल (चलो जवानों, उठो जवानों, मां ने तुम्हें पुकारा है...), द्वितीय स्थान पर गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल (ना ये समझो के हिंदुस्तान की तलवार सोई है...) और तृतीय स्थान पर राधा गोविंद स्कूल के बालक बालिका रहे ।
प्रतियोगिता का समापन वंदेमातरम से हुआ। मुख्य रूप से कंवलजीत, कपिल बंसल, अरविंद, अनिरुद्ध, राजगोपाल, रंजना, अर्चना जौहरी, श्वेता मैनी, विपिन रुहेला, कपिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।