{"_id":"5c115d35bdec2241bb51df2e","slug":"81544641845-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में क्रिकेट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में क्रिकेट की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत, दो घायल
मुजफ्फरनगर। बुुधवार देर रात एक कार की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सहारनपुर निवासी लक्ष्य (23) निवासी माधवविहार सहारनपुर, शुभम पुत्र प्रेमपाल नीलकंठ विहार, सचिन राठौर निवासी नई मंडी सहारनपुर तीनों कार से मोदीनगर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के रोहाना में कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को बाहर रेफर किया गया है। रोहाना चौकी इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं, सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच अब्दुल अहद ने बताया कि लक्ष्य यूपी अंडर-14 क्त्रिस्केट टीम के सदस्य रह चुका था। इसके अलावा शुभम और सचिन राठौर भी क्रिकेट हैं।