{"_id":"5b0b1ae94f1c1ba66e8b4e4c","slug":"81527454441-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री तक पहुंचेगा संगम, नौचंदी व राज्यरानी एक्सप्रेस की देरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री तक पहुंचेगा संगम, नौचंदी व राज्यरानी एक्सप्रेस की देरी का मामला
Updated Mon, 28 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। करीब 19 महीने से लेट चल रही संगम व नौचंदी एक्सप्रेस के अलावा एक महीने से देरी से पहुंच रही राज्यरानी एक्सप्रेस का मामला रेलमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने तीनों ट्रेनों की लेटलतीफी के घंटों का आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है। रेल मंत्री को पूरी रिपोर्ट के साथ शिकायत की जाएगी। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम व नौचंदी एक्सप्रेस करीब डेढ़ साल से देरी से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। इन दोनों ट्रेनों की देरी को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जहां तत्कालीन रेल मंत्री से शिकायत की थी तो सांसद ने यह मामला संसद में उठाया था। लेकिन तमाम कवायदों के बावजूद भी दोनों ट्रेनों को राइट टाइम नहीं किया जा सका है। अब पिछले एक माह से राज्यरानी एक्सप्रेस भी इन दोनों ट्रेनों की राह पर चल निकली है। यह ट्रेन भी रिकॉर्ड देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंच रही है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि वे तीनों ट्रेनों की लेटलतीफी का पिछले एक महीने का डाटा जुटा रहे हैं कि ये ट्रेेनें कितने घंटे लेट पहुंचीं। पूरी रिपोर्ट के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिला जाएगा। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खास बातें
19 माह से लेट चल रही संगम और नौचंदी एक्सप्रेस
01 माह से राज्यरानी भी देरी के ट्रैक पर चल पड़ी
-भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी रेलमंत्री को सौंपेंगे तीनों ट्रेनों की देरी के घंटों का आंकड़ा