{"_id":"5b085cd24f1c1ba76e8b4a1c","slug":"81527274706-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव को लेकर दारुल उलूम ने कोई फतवा नहीं जारी किया : मद्रासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव को लेकर दारुल उलूम ने कोई फतवा नहीं जारी किया : मद्रासी
Updated Sat, 26 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कैराना उपचुनाव में कुछ टीवी चैनलों द्वारा बीजेपी के खिलाफ वोटिंग के लिए दारुल उलूम देवबंद के फतवे की खबर चलाए जाने पर दारुल उलूम ने कड़ी आपत्ति जताई है।
दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने कहा है कि दारुल उलूम किसी भी तरह की सियासी बयानबाज़ी से हमेशा परहेज करता है। इतिहास में कोई भी एक बयान दारुल उलूम का राजनीत से संबंधित नहीं पाया जा सकता और ना ही उपचुनाव को लेकर किसी तरह का फतवा या बयान जारी किया है। मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने आगे कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया इस संबंध में दारुल उलूम का नाम गलत इस्तेमाल कर रही है। हम इसकी निंदा करते हैं और हम इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं।