{"_id":"5b0721d84f1c1b8d6e8b4765","slug":"81527194072-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस जाएंगे रमन त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएस जाएंगे रमन त्यागी
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय नदी सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे रमन त्यागी
मेरठ।
आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के अभियान निर्मल हिंडन से जुड़े नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी को अंतर्राष्ट्रीय नदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका में आमंत्रित किया गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के बेटे रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के संस्थान वाटर कीपर एलाइंस द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
रमन ने बताया कि अमेरिका में 20वीं वाटर कीपर एलाइंस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था प्रत्येक वर्ष अमेरिका के भिन्न-भिन्न शहरों में विश्व नदी सम्मेलन का आयोजन करती है। रमन पिछले साल भी इस सम्मेलन में गए थे। इस बार यह कांफ्रेंस 6 से 10 जून तक अमेरिका के बाफेलो शहर के हयात रेजेंसी हॉटल में आयोजित की जाएगी। इसमें विश्व के करीब 150 देशों में अपने देश की नदियों की बेहतरी के लिए कार्य करने वाले प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के अंत में नियाग्रा फाल को देखने भी जाएंगे। इस कांफ्रेंस में काली नदी पूर्वी व हिंडन दोनों पर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिए जाएंगे तथा गहन मंथन होगा। इस सम्मेलन के दौरान सभी अपने अनुभवों को साझा करते हैं और एक दूसरे के अनुभवों से लाभ लेते हैं। सम्मेलन में मुख्य वक्ता पर्यावरण कानून विशेषज्ञ सुश्री ज्यूडिथ एनेक, पर्यावरण विशेषज्ञ सुश्री जलोने व्हाइट न्यूसम, एबीसी न्यूज एंकर केनडिस गिब्सन आदि होंगे।