{"_id":"5ac686654f1c1bd8618b5b80","slug":"81522959973-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के डंडे का असर, समिति कार्यालय पहुंचे डीसीसी व डीसीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के डंडे का असर, समिति कार्यालय पहुंचे डीसीसी व डीसीओ
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
मेरठ। पर्ची नहीं मिलने से गन्ना आपूर्ति में किसानों को हो रही परेशानी को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के आदेश पर उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारियों ने समिति कार्यालय पहुंचकर बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याएं सुनी।
पर्ची नहीं मिलने की शिकायतों को देखते हुए शासन ने उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारियों को प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को समिति कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्या सुनने और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह बागपत जिले की रमाला और मलकपुर गन्ना समिति पहुंचे और वहां जाकर किसानों की समस्या का निराकरण किया। वहीं जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने सकौती व दौराला गन्ना समिति जाकर किसानों की समस्याएं सुनी। शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त मेरठ की मवाना और मेरठ गन्ना समिति जाकर किसानों की शिकायत दूर करेंगे। डीसीओ मोहिउद्दीनपुर और मलियाना समिति भी पहुंचेंगे।