फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   60 मजिस्दों के मौलाना, मुतवल्ली एसएसपी से मिले

60 मजिस्दों के मौलाना, मुतवल्ली एसएसपी से मिले

Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
60 मजिस्दों के मौलाना, मुतवल्ली एसएसपी से मिले
पुलिस पर मस्जिद में घुसकर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। सपा विधायक के साथ शुक्रवार शाम को 50 मस्जिदों के मौलाना व मुतवल्ली एसएसपी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने सपा विधायक और अन्य सभी की समस्या सुनीं और कहा कि पुलिस किसी के साथ भी अभद्र व्यवहार नहीं करेगी।
सपा विधायक रफीक अंसारी ने एसएसपी से कहा कि हाईकोर्ट के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाये जाने के आदेश का हम सम्मान करते हैं। सभी धर्म बराबर हैं और पुलिस को निष्पक्षता से काम करना चाहिए। सपा विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस मस्जिदों में पहुंच रही है। सिपाही से लेकर दरोगा तक अभद्रता कर रहे हैं। यदि पुलिस ने अपना व्यवहार नहीं सुधारा और निष्पक्षता नहीं दिखाई तो ऐसे तो आक्रोश फैल जाएगा। पुलिस को किसी के साथ अभद्रता या गाली गलौच करने का अधिकार नहीं है। पुलिस उत्पीड़न कर रही है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी। यदि कोई भी पुलिसकर्मी अभद्रता करता है तो ऐसे पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हाजी साबिर, हाजी हामिद, हाजी इरफान, हाजी फारूक, हाजी नूर आलम, पार्षद राशिद अंसारी, इकराम, शहजाद अब्बासी, आसिफ गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम को भी सौंपा ज्ञापन
शहर विधायक रफीक अंसारी ने डीएम को भी ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर सभी से प्रार्थना पत्र लेकर सरकारी प्रक्रिया के तहत अनुमति दी जाए। अधिकारियों को भी आदेश जारी करें कि वह बिना रुकावट के अनुमति दें। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, राजपाल सिंह, सलाउद्दीन, वसीम, राहुल, हाजी इरफान, हाजी साबिर, अफजाल, हाजी हामिद अली, फारूक, मतीन अंसारी, रासिद, इकराम बालियान, आसिफ गाजी, शहजाद अब्बासी, नूरआलम, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
विधायक के साथ 50 मस्जिदों के मौलाना व मुतवल्ली एसएसपी से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed