{"_id":"5f987b8e8ebc3edc2069ea85","slug":"79-new-corona-patients-found-congress-district-general-minister-dies-meerut-news-mrt508258349","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 79 मरीज मिले, कांग्रेस के जिला महामंत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 79 मरीज मिले, कांग्रेस के जिला महामंत्री की मौत
विज्ञापन
मेरठ। तीन साल के बच्चे समेत कोरोना के 79 नए मरीज मिले हैं, जबकि कांग्रेस के जिला महामंत्री पवन शर्मा (45) निवासी परीक्षितगढ़ की मौत हो गई है।
उनके परिजनों ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी छाती में संक्रमण था। साथ ही दिल के मरीज थे। दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार मंगलवार को दिल्ली में हुआ। वहीं, नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर, चार हेल्थ केयर वर्कर, तीन शिक्षक, कारोबारी, बैंकर, घरेलू महिलाएं और स्टूडेंट्स शामिल हैं। 3 साल, 4 साल और सात साल के चार बच्चे हैं। मंगलवार को 4647 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 12342 हो गई है। 73 मरीजों की छुट्टी हुई है। सैंपल के हिसाब से 1.71 प्रतिशत लोगों को पुष्टि हुई है।
अब तक कुल 290 लोगों की मौत हो चुकी है। 1423 मरीजों का इलाज चल रहा है। 639 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीज जागृति विहार, शास्त्रीनगर, गंगानगर, मुल्तान नगर, देवपुरी, बसंत विहार, प्रगति नगर, नेहरूनगर, गढ़ रोड, हस्तिनापुर, सदर बाजार, बैंक कॉलोनी और सिविल लाइन आदि के रहने वाले हैं।
फिर बड़ा हमला कर सकता है कोरोना, रहें अलर्ट
मेरठ। अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे ने कहा है कि नवंबर-दिसंबर में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ सकती है, लिहाजा अलर्ट रहें। एसजीपीजीआई के साथ वर्चुअल मीटिंग करते रहें, ताकि कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मंथन हो सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने यह हिदायत दी। कहा कि आयुष्मान भारत को फिर परवान चढ़ाया जाए। आयुष्मान के तहत ज्यादा मरीजों का इलाज किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेडिकल कॉलेज से प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. विनय अग्रवाल और कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधीर राठी मौजूद रहे। ब्यूरो