{"_id":"5fe4d4278ebc3e3d414376af","slug":"77-people-from-foreign-countries-were-quarantined-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में विदेश से आने वाले 77 व्यक्तियों को किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में विदेश से आने वाले 77 व्यक्तियों को किया गया क्वारंटीन
Thu, 24 Dec 2020 11:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर
- फोटो : amar ujala
यूनाइटेड किंगडम तथा अन्य यूरोपियन यूनियन के देशों में कोविड वायरस के नए स्ट्रेन का प्रसार को देखते हुए विदेश से आने वाले 77 लोगों को ट्रेस किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है कि 77 व्यक्ति दूसरे देशों से मेरठ में आए हैं। इनमें 9 दिसंबर से पहले 35 व्यक्ति आए, जबकि 9 दिसंबर के बाद 42 व्यक्ति मेरठ में आए। मेरठ शहर के अलावा सरधना मवाना और अन्य स्थानों के रहने वाले हैं। सभी की कोरोना की जांच कराई गई है। जिनमें कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। सभी को सर्विलांस में ले लिया गया है। इन्हें घर पर ही क्वॉरेंटाइन कराया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें गठित करते हुए सभी पर नजर रखे हुए हैं। भारत में आगमन के 28 दिनों की अवधि तक इन्हें सभी को सर्विलांस में रखा जाएगा। जो घर पर ही क्वारंटाइन रहेंगे। अभी तक किसी में कोई भी कोरोना का लक्षण नहीं है। इनमें 80 प्रतिशत व्यक्ति लंदन शहर से आए हैं। इनके पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व अन्य जानकारी भी जुटा ली गईं हैं।
विज्ञापन