फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   750 crore approved for new township, three lakh will get houses

Meerut News: नई टाउनशिप के लिए 750 करोड़ मंजूर, तीन लाख को मिलेगा घर

Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
750 crore approved for new township, three lakh will get houses
मेरठ। शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बाद से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक भी नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन हो रहा है। दो महीने में शताब्दीनगर (संजय वन) तक ट्रेन चलना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में सीड कैपिटल के तौर पर चार हजार करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दे दी। ऐसे में अब मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) की नई टाउनशिप के लिए 750 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

मेरठ की सीमा लगातार बढ़ रही है। महायोजना-2021 जहां 500 वर्ग किमी. की थी तो वहीं महायोजना-20312 में दायरा बढ़कर 1043 वर्ग किमी. हो गया है। शहरों के विकास के लिए सरकार ने अनुदान को मंजूरी दी है। ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) पॉलिसी के तहत रैपिड कॉरिडोर पर 3200 हेक्टेयर में मिश्रित भू-उपयोग रहेगा। इसके लिए शहर को 15 जोन में बांटकर जोनल प्लान भी तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

छज्जुपुर, इकला, कायस्थ गांवड़ी व मोहिउद्दीनपुर के चार गांव की 294.6813 हेक्टेयर में प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का निर्माण होना है। इस टाउनशिप के तहत पहले फेज में छज्जूपुर में 30.09 हेक्टेयर और मोहिउद्दीनपुर में 111.79 हेटेयर जमीन को लेकर काम होगा। इन दोनों गांव की कुल 112 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण पर 1007.34 करोड़ रुपये का खर्च होगा, जिसमें 34 हेक्टेयर जमीन की खरीदारी मेडा कर चुका है। मेडा की प्लानिंग के मुताबिक आईटी जोन में भी 50 हजार दफ्तर खोले जाएंगे, जिनमें एक लाख 66 हजार कर्मचारी काम करेंगे। ऐसे में तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ 41 हजार 575 आवास बनाए जाएंगे जो एक लाख 85 हजार लोगों की घर की जरूरत पूरी करेंगे। आवास एवं विकास परिषद की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे और बिजली बंबा बाईपास के पास दस गांवों में प्रस्तावित टाउनशिप में 30 हजार आवास बनेंगे, जिसमें सवा लाख से अधिक लोग रह सकेंगे। इन टाउनशिप से करीब तीन लाख लोगों आवासीय जरूरत पूरी होगी।


धनराशि मिलने के बाद तेजी से शुरू होगा काम
मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि 750 करोड़ रुपये नई टाउनशिप के लिए मांगे गए थे। इसकी मंजूरी मिल चुकी है अब जल्द ही धनराशि मिलने के बाद जमीन खरीद का काम और तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed