फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   74 percent people got second dose of corona

74 फीसदी को लगी कोरोना की दूसरी डोज

Tue, 08 Mar 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
74 percent people got second dose of corona
74 फीसदी लोगों को लगी कोरोना की दूसरी डोज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी से वैक्सीनेशन किया गया, जिसका असर कोरोना की तीसरी लहर में देखने को मिला। जिले में अभी तक 74.92 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है, जबकि 100.65 प्रतिशत लोगों को पहले ही पहली डोज लग चुकी है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में तबाही का मंजर देखने को मिला, जिसके बाद लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे थे, जिसके बाद कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाई गई। जिससे काफी हद तक लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई। कोरोना की तीसरी लहर से पहले जिले में ज्यादातर को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी थी। यही कारण है कि तीसरी लहर में कोरोना का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले में अभी वैक्सीनेशन की गति धीमी नहीं हुई है, जिसके चलते जिले में 100.65 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 74.92 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। इसके साथ ही 85.22 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लगी है। वहीं 22.46 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन

जिले में दोनों वैक्सीन की 51280 डोज का स्टॉक
जिले में वैक्सीनेशन के दौरान दो तरह की वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें कोवैक्सीन और कोविशिल्ड शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोवैक्सीन की 23260 डोज, जबकि कोविशिल्ड की 28020 डोज हैं। जिले में इस समय वैक्सीनेशन के लिए कुल मिलाकर वैक्सीन की 51280 डोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पर्याप्त है वैक्सीन : डॉ. अशोक कुमार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जल्द ही सभी का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि जिले में वैक्सीन कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed