फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   74% of students appeared for the M.P.Ed. exam, and 83.56% for the B.P.Ed. exam.

Meerut News: एमपीएड में 74., बीपीएड में 83.56 फीसदी ने दी परीक्षा

Fri, 21 Aug 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
74% of students appeared for the M.P.Ed. exam, and 83.56% for the B.P.Ed. exam.
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। प्रथम पाली में एमपीएड और द्वितीय पाली में बीपीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
मपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1,317 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 985 उपस्थित और 332 अनुपस्थित रहे। आरजी पीजी कॉलेज में 900 में से 672 और मान्यवर कांशीराम शोध पीठ भवन में 417 में से 313 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह एमपीएड में 74.79 प्रतिशत उपस्थिति रही। द्वितीय पाली में आयोजित बीपीएड प्रवेश परीक्षा में 1,667 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,393 उपस्थित और 274 अनुपस्थित रहे। आरजी पीजी कॉलेज में 1,200 में से 988 तथा कांशीराम शोध पीठ भवन में 467 में से 405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीपीएड में कुल 83.56 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed