{"_id":"5c50bdf7bdec225fe96d675b","slug":"71548795383-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य भरती ट्रायल कार्यशाला।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य भरती ट्रायल कार्यशाला।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रोजेक्टर के माध्यम से दी सैन्य भर्ती प्रक्रिया की जानकारी
- कृषक इंटर कॉलेज और योद्धा मिलट्री अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज प्रांगण में योद्धा मिलट्री अकादमी मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में सैन्य भर्ती (ट्रायल) कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के कमान अधिकारी ले. कर्नल माधव बोरो ने किया। कार्यशाला में योद्धा मिलट्री अकादमी के प्रबंध निदेशक ले. कर्नल अमरदीप त्यागी (रिटा.) ने आसपास के जिलों से आए युवाओं को सैन्य भर्ती प्रक्रिया एवं उनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं के उत्साह को देखते हुए रोज मैरी डिफेंस विंग के एकेडमिक्स हैड अनुभव लूथरा व गौरव चौधरी ने सैन्य भर्ती प्रक्रिया के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। जिसके उपरांत कैप्टन बाबूखान के नेतृत्व व कॉलेज स्टाफ व 73 यूपी बटालियन एनसीसी के सहयोग से सैकड़ों युवाओं की शारीरिक मापतौल, दौड़ व लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
कृषक इंटर कॉलेज के पीटीआई विजय कुमार व एक्स एनसीसी कैडेट सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनुराग चौधरी का विशेष सहयोग रहा। अंत में योद्धा मिलट्री अकादमी के प्रबंध निदेशक ले. कर्नल अमरदीप त्यागी (रिटा.) ने कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया। प्रधान लिपिक सचिन कुमार, विरेंद्र गांधी, चौधरी नरेशपाल, सीपी यादव अभिषेक लाम्बा, मेजर आरके राणा आदि उपस्थित रहे।