{"_id":"5c4f68a3bdec227391006b9e","slug":"71548708003-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भामौरी-नवाबगढी विवाद में अभिभावकों की मीटिंग बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भामौरी-नवाबगढी विवाद में अभिभावकों की मीटिंग बुलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में बीते मंगलवार को ग्राम भामौरी एवं नवाबगढ़ी के जिन बच्चों में विवाद हुआ उनको तथा उनके अभिभावकों को कॉलेज में बुलवाया है। जिससे दोनों गांवों के बच्चों से पूरे मामले की जानकारी लेकर सच्चाई का पता चल सके। कॉलेज के अनुशासन का मुद्दा भामौरी में आयोजित पंचायत में रखा गया था। फिलहाल मंगलवार को प्रस्तावित मीटिंग में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया है।
भामौरी-नवाबगढ़ी के बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अब संत चार्ल्स इंटर कॉलेज प्रबंधन को भी अनुशासन की चिंता सताने लगी है। भामौरी में आयोजित पंचायत में संत चार्ल्स कॉलेज के अनुशासन को लेकर भी सवाल उठाया गया था। वहां प्रबंधन पर भेदभाव बरतने पर अनुशासन बिगड़ने का आरोप लगाया था। विवाद इतना बढ़ा कि गांव में 36 बिरादरी की पंचायत बुलानी पड़ी। पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश कुमार व टीटू भड़ाना ने इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिलने का प्रस्ताव रखा था। इस बाबत सोमवार को कॉलेेज का एक कर्मचारी नवाबगढ़ी एवं भामौरी के उन बच्चों के घर पहुंचा जिन बच्चों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल कॉलेज में बच्चों के अभिभावकों को मंगलवार को प्रस्तावित मीटिंग में बुलाया गया है, ताकि विवाद समाप्त कराया जा सके।
बच्चों के बीच जो विवाद हुआ उसके संबंध में मंगलवार को बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाया है, ताकि पूरे मामले का पता चल सके। बच्चों में भविष्य में विवाद न बढ़ सके।-ऐरोन शिक्षक संत चार्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
कुछ बच्चों के अभिभावकों के घर संत चार्ल्स इंटर कॉलेज द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित मीटिंग की सूचना भेजी गई है। भामौरी एवं नवाबगढ़ी के बीच हुए विवाद को लेकर मीटिंग में मामला रखा जा सकता है। ठा. दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम भामौरी
मुख्य बातें
कॉलेज प्रबंधन ने विवाद के निपटारे के लिए उठाया कदम