{"_id":"5bae9279867a554f1d43c130","slug":"71538167417-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को 5000 पोस्टकार्ड लिखकर बनाएंगे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को 5000 पोस्टकार्ड लिखकर बनाएंगे रिकॉर्ड
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को लिखेंगे 5000 पोस्ट कार्ड
मेरठ। बढ़ती जनसंख्या में विरोध में 1 अक्तूबर को बागपत रोड स्थित विद्या नालेज पार्क में 500 स्टूडेंट्स 5000 पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री के नाम लिखेंगे, जिन्हें नौ अक्तूबर को भेजा जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। सुरभि परिवार फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्या नॉलेज पार्क के स्टूडेंट्स पोस्टकार्ड लिखने के बाद कोलार्ज भी बनाएंगे। दिनेश तलवार ने बताया कि वे 1994 से दो बच्चों का कानून बनाने की मांग करते आ रहे हैं। पोस्ट कार्डों के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य पर छा रहे संकट से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे। हर स्टूडेंट्स 10 कार्ड लिखेगा। प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के प्रति युवा वर्ग को सचेत करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य विनीत सूद ने कहा कि देश में जनसंख्या ही गंदगी की जड़ है। भानुदेव शर्मा, जतिन अरोड़ा ने कहा कि जनसंख्या रुकेगी तभी सबको अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा। सुनील शर्मा ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी की वजह भी आबादी है। कार्यक्रम के संयोजक भानुदेव शर्मा व जतिन अरोड़ा द्वारा 9 अक्टूबर को विश्व पोस्टर दिवस के उपलक्ष्य में मानव शृंखला बनाकर ये 5000 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, उप प्रधानाचार्या स्वप्ना आफले मौजूद रहीं।