{"_id":"5b45273b4f1c1ba64e8b509a","slug":"71531258683-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्केट बॉल में सेंट थोमस, सोफिया गल्\nसऱ् स्कूल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉस्केट बॉल में सेंट थोमस, सोफिया गल् सऱ् स्कूल जीते
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बॉस्केटबाल में सेंट थॉमस, सोफिया गर्ल्स स्कूल चैंपियन
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में चल रही दो दिवसीय एएसआईएससी बास्केटबाल जोनल चैंपियनशिप में मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला सीनियर ब्वायज वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल व सेंट मैरी स्कूल के बीच हुआ। जिसमें सेंट थॉमस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 42-20 से मैच पर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जूनियर ब्वायज वर्ग में क्रिस्ट ज्योति स्कूल बड़ौत व सेंट थामस स्कूल मेरठ के बीच खेला गया। क्रिस्ट ज्योति स्कूल ने 58-55 के अंतर से सेंट थामस को हराया। वहीं तीसरा फाइनल मुकाबला सोफिया जूनियर और सेंट मैरिज स्कूल के बीच हुआ। सोफिया गर्ल्स की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 51 - 0 से जीत लिया। कोच मिर्जा बेग ने बताया कि विजेता टीम अगस्त माह में कानपुर में होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेगी। अंत में सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर लूसी जेनब ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान सिस्टर कैरन, सिस्टर सेहरा आदि मौजूद रहे।