{"_id":"5b0b073d4f1c1bf26e8b4dcf","slug":"71527449405-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ सोनीपत हाइवे का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ सोनीपत हाइवे का होगा निर्माण
Updated Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़-सोनीपत हाइवे का होगा निर्माण
बागपत। कैराना के उपचुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही चुप्पी साधे रखी, लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को अब देहरादून तक जोड़ा जाएगा। यह भी कहा कि इस पर शामली में बाईपास बनाया जाएगा। उन्होंने मुंबई-दिल्ली के बीच 45 हजार करोड़ से एक्सप्रेस-वे के निर्माण की बात भी कही और कहा कि इससे दोनों शहरों की बीच की दूरी 125 किमी घट जाएगी।
शामली में जाम एक बड़ी समस्या है और सोमवार को वहां उप चुनाव होना है। ऐसे गडकरी की घोषणा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। खेकड़ा में आयोजित जनसभा में गडकरी ने वेस्ट यूपी के लिए समस्या बन चुके दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कहा कि अब इसका निर्माण देहरादून तक कराया जाएगा। जल्द ही इसके लिए भूमि पूजन होगा और इसमें वह खुद शामिल होंगे। हाइवे पर शामली में बाईपास का निर्माण होगा। गढ़-सोनीपत हाइवे का निर्माण कराया जाएगा और इससे दोनों राज्यों के लोगों को बड़ा लाभ होगा। गंगा निर्मल अभियान में सरकार सफल हुई है। सड़कों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को लाभ हो। उन्होंने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की खूबियां भी गिनाई।