{"_id":"5ad50e564f1c1b6e098b4f66","slug":"71523912278-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के हस्तिशिल्पी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के हस्तिशिल्पी होंगे सम्मानित
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तशिल्पियों को मिलेगी पेंशन और पुरस्कार
मेरठ।
हाथ के हुनर में माहिर हस्तशिल्पियों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार ने विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। हस्तशिल्पियों क ो आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हस्तशिल्पी पेंशन योजना का शुभारंभ भी किया है।
पेंशन योजना में हस्तशिल्पी को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। दोनों योजनाओं का लाभ पाने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 14 मई है। दोनों योजना के लिये हस्तशिल्पी के पास भारत सरकार द्वारा निर्गत हस्तशिल्प पहचान पत्र होना आवश्यक है। पेंशन योजना के लिए हस्तशिल्पी के परिवार की वार्षिक आय 01 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिये तथा हस्तशिल्पी सरकारी, गैर-सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, एनजीओ व निजी संगठनों में नियमित वेतन भोगी कर्मचारी नहीं होना चाहिये। साथ ही हस्तशिल्पी चार पहिया वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए। साथ ही हस्तशिल्पी को इस आशय का एक शपथ-पत्र देना होगा कि उसे किसी अन्य स्रोत से पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार ने कलाकृति, हस्तशिल्प के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले दक्ष हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत करने के लिए हस्तशिल्प पुरस्कार एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार शुरू किया है। इस पुरस्कार में 25 वर्ष व इससे अधिक आयु के हस्तशिल्पी पुरस्कृत होंगे। पुरस्कार हेतु प्रेषित कलाकृति हस्तशिल्पी द्वारा स्वनिर्मित हो। हस्तशिल्पी को राज्य पुरस्कार एक बार दिया जाएगा, जो हस्तशिल्पी पूर्व में सम्मानित हो चुके हैं, वो पात्र नहीं होंगे।