{"_id":"5a9476d54f1c1ba32a8b9a58","slug":"71519679189-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण प्लांट से छंटने शुरू हो गए संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण प्लांट से छंटने शुरू हो गए संकट के बादल
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट से संकट के बादल छंटने शुरू हो गए हैं। जहां प्लांट की डीपीआर उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेज दी है, वहीं स्थानीय स्तर पर नगर निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण विद्युत वितरण खंड प्रथम को गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने का पत्र भेजा है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने विद्युत लाइन को हटाने के लिए 1.71 लाख रुपये विद्युत विभाग में जमा कराने को कहा है। माना जा रहा है कि दोनों विभागों के बीच धन को लेकर शीघ्र ही निस्तारण हो जाएगा। इसके बाद कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू होगा। इस संबंध में नगरायुक्त का कहना है कि बिजली अधिकारियों से बात की जा रही है। प्लांट का निर्माण अप्रैल माह से शुरू होना है। छह माह के भीतर महानगर को कूड़े से निजात मिल जाएगी।