फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैलाश प्रकाश स्टे डियम में खेल महोत्सव का समापन

कैलाश प्रकाश स्टे डियम में खेल महोत्सव का समापन

Fri, 23 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टे डियम में खेल महोत्सव का समापन
कैलाश प्रकाश में खेल महोत्सव का समापन
विज्ञापन

- विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय डॉ. भारत अत्री खेल महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान जगदीश काली रमण रहे। आयोजन अध्यक्ष जगवीर सिंह ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आयोजन सचिव राजाराम ने अतिथियों को बैज लगाया। इस दौरान एथलेटिक, फुटबाल, कबड्डी, बास्केटबाल, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने पुरस्कृत किया। यहां पवन गोयल, एथलेटिक प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, स्टेडियम एथलेटिक प्रशिक्षक संदीप रंधावा, रमेश चौहान, क्रिकेट प्रशिक्षक लक्ष्यराज त्यागी, ओमकार, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश चौधरी, कुश्ती प्रशिक्षक जेपी यादव आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं में यह रहे विजयी
चक्का फेंक बालक वर्ग में विक्रांत प्रथम, आजिब द्वितीय, हिमांशु तृतीय, बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, उज्जवल द्वितीय, विधि तृतीय। गोला फेंक बालक वर्ग में सना चौधरी प्रथम, अमन द्वितीय, लक्की धीमान तृतीय, बालिका वर्ग में विधि चौधरी प्रथम, निकिता बिष्ट द्वितीय और उज्जवल कसाना तृतीय। 100 मी. रेस बालक वर्ग में नीरज प्रथम, नितिन द्वितीय और मोहित राठी तृतीय, बालिका वर्ग में प्रियांशी पंवार प्रथम, अनु द्वितीय और छाया तृतीय। 200 मी. बालक वर्ग में प्रशांत बैसला प्रथम, निहाल द्वितीय, सागर तृतीय, बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम, अनु द्वितीय और मीनू राठी तृतीय। 400 मी. बालक वर्ग में रोबिन तोमर प्रथम, शान द्वितीय, टिंकू बैंसला तृतीय, बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम, निकिता बिष्ट द्वितीय, मीनू राठी तृतीय। बास्केटबाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ की टीम विजेता, मेरठ क्लब की टीम उपविजेता रही। बॉलीवाल में विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल प्रथम, शांति निकेतन विद्यापीठ की टीम उपविजेता रही। फुटबाल में मेरठ डायनमोज टीम प्रथम, स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता रही। कबड्डी में दबुथआ टीम विजेता, स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता रहे।
विज्ञापन

पहलवानी में 58 किग्रा. भार वर्ग में धर्मेन्द्र यादव प्रथम, अमन द्वितीय, 60 किग्रा. वर्ग में राजू चौहान प्रथम, आदित्य द्वितीय, 65 किग्रा. वर्ग में सतेभान प्रथम, शुभम सिंह द्वितीय, 70 किग्रा. वर्ग में तुषार प्रथम, अनुज द्वितीय, 75 किग्रा. वर्ग में गगन पाल प्रथम, हर्ष राणा द्वितीय, 80 किग्रा. वर्ग में दयानंद प्रथम, आशीष द्वितीय, 90 किग्रा. वर्ग में संदीप प्रथम, निखिल द्वितीय, 95 किग्रा. वर्ग में विनित प्रथम, कुशान चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सलीम पहलवान, गजेन्द्र सिंह पहलवान, जेवी जाटव, बिजेंद्र पहलवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed