फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोबर खाद से भरी ट्राली कार पर पलटी, परिवार बचा

गोबर खाद से भरी ट्राली कार पर पलटी, परिवार बचा

Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
गोबर खाद से भरी ट्राली कार पर पलटी, परिवार बचा
मेरठ। दिल्ली रोड पर गोबर खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार दोपहर कार से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार में मौजूद परिवार के तीन सदस्य बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

परतापुर क्षेत्र के गांव गुमी निवासी आकाश के भाई अंकित की 13 दिसंबर को शादी है। दोपहर करीब 12 बजे आकाश बहन रेनू और मोना के साथ कार से शारदा रोड पर शॉपिंग करने जा रहे थे। इस दौरान गौशाला की तरफ से आई ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकराकर पलट गई। ट्रॉली का खाद गोबर कार के अगले हिस्से पर गिर गया। लेकिन कार चला रहे आकाश ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार में ब्रेक मारे। गनीमत रही कि ट्रॉली कार के ऊपर नहीं पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर गायब हो गया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया। सड़क के बीच ट्रॉली पलटने से दिल्ली रोड अवरुद्ध हो गयी और दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने क्रेेन से ट्रॉली हटवाकर ट्रैफिक सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौशाला के पास हुआ हादसा, करीब एक घंटे बाधित रही दिल्ली रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed