फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70 complaints received in total resolution day, settlement void

संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें आई, निस्तारण शून्य

Wed, 20 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
70 complaints received in total resolution day, settlement void
संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें आई, निस्तारण शून्य
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम के. बालाजी, एडीएम ई सुभाषचंद प्रजापति, एसपी देहात केशव कुमार मौर्य, एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने समस्याएं सुनीं। 70 शिकायतें आई, जिनमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। पेंडिग चली आ रही 16 शिकायतों में से केवल 10 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया।
अहमदाबाद निवासी कपिल ने श्मशान की भूमि की पैमाइश कराने, चरला निवासी राजेंद्र ने आर्थिक सहायता दिलाने, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट ने शिवाजी नगर में पाइप लाइन बिछवाने, बुबकपुर निवासी प्रदीप ने तालाबों की पैमाइश कराने की मांग की। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें आधार कार्ड बनवाने, नगर की खराब सड़कों की मरम्मत कराने, बाट माप विभाग से बाटों पर मुहर लगवाने, गंगनहर पुलों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराने की मांग की। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

87 में से आठ शिकायतों का निस्तारण
मवाना। तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 87 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर आठ का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्रयाल, उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय उपाध्याय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें काबली गेट निवासी सरला ने विधवा पेंशन दिलाने, अगवानपुर की शबनम ने दबंगों से भूमि कब्जा मुक्त कराने, सांधन निवासी दीपा ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने, निडावली निवासी रमेश ने पट्टों को कब्जा मुक्त कराने, माणिकचंद सादुल्लापुर ने नाली व चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, बेदो श्यामनगर ने बाग से रास्ता निकलवाने, मोहल्ला हीरालाल निवासी शफीक अहमद ने अवैध निर्माण रुकवाने, हस्तिनापुर निवासी रूपवती ने अतिक्रमण हटाने, धनीराम अगवानपुर ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, बोबी ने नंगला सलेमपुर राजकीय इंटर कॉलेज व दान दी गई जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इनमें राजस्व की 43, पुलिस की 15, विकास की छह तथा अन्य विभागों की 23 शिकायतें आई। एडीएम प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed