फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70 bigha crop burnt in village Rathora Kala, fire sparked by electric wires

गांव राठौरा कला में 70 बीघा फसल जली, बिजली के तारों के निकली चिंगारी से लगी आग

Fri, 09 Apr 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
70 bigha crop burnt in village Rathora Kala, fire sparked by electric wires
गांव राठौरा कला में 70 बीघा फसल जली, बिजली के तारों के निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा कला में बृहस्पतिवार को जर्जर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से दो किसानों की करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आक्रोशित किसानों ने कुंहेडा विद्युत उपखंड पर मौजूद अधिकारियों को बंधक बनाकर धरना दिया।
गांव के किसान इंदर सिंह व गुरुजोग सिंह के अनुसार, शुक्रवार को कंबाइन मशीन से फसल की कटाई होनी थी। उससे पहले ही फसल में आग लग गई। बिजली की चिंगारी ने तैयार खड़ी फसल को कुछ ही घंटों में राख कर दिया। सूचना पर पहुंचे कई किसानों ने हैरो और रोटावेटर की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड भी सूचना के कई घंटे बाद पहुंची। किसानों को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए किसानों ने विद्युत उपखंड केंद्र पर धरना दिया। मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ भी पहुंचे। किसानों का कहना था कि उन्होंने पहले ही लिखित में दे रखा था कि दिन में विद्युत आपूर्ति न की जाए। बीते साल भी बिजली लाइन से कई खेतों में आग लगी थी। किसानों ने विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को बिजलीघर पर बुलाने की मांग की। खबर लिखे जाने तक विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने कहा कि दिन में बिजली आपूर्ति हुई तो वह आंदोलन करेंगे। अगर बिजली से तारों से फसल को नुकसान हुआ तो विभाग को उसका मुआवजा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कमलेश गोयल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मौके पर तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है। जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
बहसूमा में पांच बीघा गन्ना जला
बहसूमा। गांव राहवती में बिजली लाइन की चिंगारी से पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। गांव विपिन पुत्र गंगाबल ने बताया कि खेत के ऊपर से जर्जर बिजली लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर तारों से उठी चिंगारी गिरने से गन्ने में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। किसान ने बताया कि उसकी करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed