फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   69 buildings including hotels, colleges, hospitals, shops sealed for non-payment of house tax

Meerut News: गृहकर न देने पर होटल, कॉलेज, हॉस्पिटल, दुकानें सहित 69 भवन सील

Wed, 25 Mar 2026 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
69 buildings including hotels, colleges, hospitals, shops sealed for non-payment of house tax
शास्त्री नगर में अस्पताल पर सील लगाती नगर निगम की टीम। स्रोत स्वयं - फोटो : samvad
गृहकर नहीं चुकाने वाले बकायेदारों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को निगम की टीम ने मोदीपुरम स्थित मिलांज मॉल में एक होटल, दिल्ली रोड पर डीएन पॉलिटेक्निक, शास्त्रीनगर में हॉस्पिटल और दुकानों सहित 69 भवनों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भवन स्वामियों और निगम अधिकारियों में तीखी बहस हुई। चेतावनी देने पर 4.69 करोड़ की निगम ने वसूली भी की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि गृहकर बिल पर आपत्तियां करने का बुधवार को अंतिम दिन है और 31 मार्च तक बिल जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन



नगर निगम की टीम ने मंगलवार को गृहकर के बकायेदारों पर शिकंजा कसा हैं। कंकरखेड़ा जोन में मोदीपुरम के मिलांज मॉल स्थित एक होटल पर 3.19 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। निगम ने वहां नोटिस चस्पा कराया और मंगलवार को होटल सील कर दिया। इस दौरान होटल मैनेजर और निगम टीम के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद निगम ने टीम ने छह अन्य भवनों पर सील की कार्रवाई की। दिल्ली रोड पर डीएम पॉलिटेक्निक कॉलेज पर 1.79 गृहकर बकाया होने के चलते उसका एक भवन निगम ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर जोन में डॉ. सुधा सिंघल और डॉ. रमेश चंद के दो हॉस्पिटल सील कर दिए। बताया कि दोनों हॉस्पिटल पर करीब दो लाख से ऊपर गृहकर बकाया था। इसके बाद आठ दुकानें भी सील की गई। मुख्यालय जोन में निगम की टीम ने दुकान, गोदाम सहित 52 भवनों को सील किया हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना कि गृहकर के बकायेदारों पर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। कई जगह निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कंकरखेड़ा जोन प्रभारी अतुल कुमार, शास्त्रीनगर जोन प्रभारी विनय शर्मा, राजस्व निरीक्षक योगेश चौहान व प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज पर कार्रवाई का विरोध, डीएम से करेंगे शिकायत
निगम द्वारा गृहकर का बकाया होने पर डीएन पॉलिटेक्निक कॉलेज सील करने पर नाराजगी जताई गई। डीएन पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य अर्चना गोयल ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस तरह कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस और बोर्ड रूम को सील लगाना अनुचित है। क्योंकि डीएन पॉलिटेक्निक एक सहायता प्राप्त संस्था है और सरकार के अनुदेश के क्रम में तीन वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम, इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के समतुल्य है जोकि गृहकर छूट के अंतर्गत आता है। इसी संदर्भ में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed