{"_id":"6109a96c8ebc3ec3ce777833","slug":"63-thousand-733-people-got-vaccine-at-300-booths-meerut-news-mrt550345191","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 बूथों पर 63 हजार 733 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 बूथों पर 63 हजार 733 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं। धूप में, बारिश में भी कतार लगाकर लाइन में लगे रहते हैं। मंगलवार को टीकाकरण का मेगा अभियान था, जो सफल रहा। बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण कराने के लिए बूथों पर पहुंचे। कतारें लगाकर लोगों ने टीका लगवाया। 63 हजार 733 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिले में एक दिन में टीकाकरण की यह सबसे बड़ी संख्या है।
शहर से ज्यादा देहात में टीकाकरण हुआ। शहर में 23 हजार 937 और देहात में 39 हजार 796 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण के महाअभियान में शासन की तरफ से 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 70 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था। इस लिहाज से शासन के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया, जबकि अपने लक्ष्य से प्रतिशत थोड़ा कम रहा। राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र की सभी 26 हेल्थ पोस्ट और वेलनेस सेंटर को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। पहले 119 बूथ तय किए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर 300 कर दिया गया था, ताकि लोगों को परेशानी न हो। ज्यादा बूथ इसलिए रखे गए, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए कुछ सीटों को ऑनलाइन भी पब्लिश किया गया था। इससे घर बैठे अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र की जानकारी ले सके। वैक्सीन की किल्लत की वजह से पिछले एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद चल रहा है। इससे पहले एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था। इसकी भरपाई के लिए अब यह एक दिन मेगा टीकाकरण रखा गया है।
पहली डोज लगवाने वालों की 11 लाख के पार पहुंची संख्या
वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक 11 लाख 20 हजार 793 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की तादाद दो लाख 79 हजार 52 पहुंच गई है।
विज्ञापन
आज 13 हजार 650 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य
मेरठ। जिले में बुधवार को 69 बूथों पर 13 हजार 650 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि दोनों डोज के लिए 50 प्रतिशत ऑनलाइन और 50 प्रतिशत ऑन द स्पॉट टीकाकरण प्रस्तावित किया गया है।