{"_id":"6a205128aed3dff4dd00fab5","slug":"63-of-the-candidates-left-the-tgt-exam-meerut-news-c-72-1-mct1014-154225-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 63 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 63 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
पहले दिन दो पालियों में पंजीकृत 28,148 अभ्यर्थियों में 17,654 पेपर देने नहीं पहुंचे
जिले के 37 केंद्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के पहले दिन केवल 37 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। करीब 63 फीसदी परीक्षार्थी पेपर देने नहीं पहुंचे। 37 केंद्रों पर दो पालियों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई परीक्षा हुई। दोनो पालियों में कुल 28,148 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,654 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी और दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पेपर हुआ। पहली पाली में 16,033 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 5,584 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 10,449 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12,115 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन केवल 4,905 अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंचे। 7,210 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
खेल और शारीरिक शिक्षा से जुड़े सवाल पूछे
अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर औसत रहा। परीक्षा में खेल एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े प्रश्नों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। ओलंपिक, अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, फुटबॉल और वॉलीबाल जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र में ट्रिपल जंप, कबड्डी कोर्ट के मानक मापदंड, राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान, एशियाई खेलों में कबड्डी की शुरुआत, हॉकी शूटिंग सर्कल और भारत में फुटबॉल के शासी निकाय सहित कई विषय शामिल रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि समसामयिक खेल घटनाओं और खेल पुरस्कारों पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए।
विज्ञापन
आज भी होगी परीक्षा, 26,763 अभ्यर्थी पंजीकृत
टीजीटी परीक्षा बृहस्पतिवार (आज) भी दो पालियों में होगी। इसमें कुल 26,763 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बायोमेट्रिक सत्यापन और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रथम पाली के लिए सुबह 7:15 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।