फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   63 nomination papers sold in Mawana and 118 in Daurala

मवाना में 63 और दौराला में 118 नामांकन पत्र बिके

Thu, 08 Apr 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
63 nomination papers sold in Mawana and 118 in Daurala
मवाना में 63 और दौराला में 118 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन

मवाना/दौराला/रोहटा/सरूरपुर। तीसरे चरण में जिला पंचायत, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत के होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दौराला बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि ब्लॉक से प्रधान पद के लिए 69, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 28 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 21 पर्चों की बिक्री हुई। कुल 118 नामांकन पत्र खरीदे गए। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बिना मॉस्क आने वाले लोगों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मवाना ब्लॉक से 63 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एडीओ कृषि इंद्रपाल सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 27 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रोहटा बीडीओ राजीव वर्मा ने बताया कि नौवें दिन प्रधान पद के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 26, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। वहीं 13 अप्रैल से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं सरूरपुर में बुधवार को प्रधान पद के लिए 36 नामांकन पत्र खरीदे गए। एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने के लिए मुख्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ब्लॉक माछरा के बीडीओ माछरा गोपाल गोयल ने बताया कि प्रधान पद के लिए 43, बीडीसी पद के लिए 39 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 81 पर्चे खरीदे गए। रजपुरा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 42, बीडीसी पद के लिए 49 और ग्राम पंचायत पद के लिए 42 लोगों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दो के उपचुनाव में सभी नामांकन पत्र सही मिले
मवाना। नगर पंचायत फलावदा के वार्ड नं. 2 के लिए उप चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में सभी चारों नामांकन पत्र सही मिले। अपर जिला सहकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत फलावदा के वार्ड दो के लिए उपचुनाव में राशीदा पत्नी शहजाद, आसिफ पुत्र बुंदू, ममता पत्नी प्रमोद तथा अमरपाल पुत्र बाबूराम ने नामांकन पत्र जमा किए थे। जांच में सभी नामांकन पत्र सही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed