फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   63 lakh rupees were cheated in the name of kidney transplant, FIR was filed against five people including two doctors

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम 63 लाख रुपये ठगे, दो डॉक्टरों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
63 lakh rupees were cheated in the name of kidney transplant, FIR was filed against five people including two doctors
मवाना (मेरठ)। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मनीषा अग्रवाल ने दो डॉक्टरों सहित पांच के खिलाफ पति की किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 63 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि उनके पति बोधराज अग्रवाल दो साल से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और मेरठ से डायलिसिस करा रहे थे। मवाना निवासी डॉ. हयात ने किडनी ट्रांसप्लांट का मशवरा दिया और साथ ही दिल्ली सफदरजंग में साथ में काम करने वाली लड़की हसन जहरा और उसके पति अदनान निवासी जामिया नगर नई दिल्ली से मिलने की सलाह दी। 11 अक्तूबर को व्हाट्सअप पर बात करने पर दोनों ने उसको दिल्ली बुलाया। दोनों ने पति की मेडिकल रिपोर्ट ली और पैसों का इंतजाम करने को कहा। उसने जेवर और प्राॅपर्टी बेचकर रुपये एकत्र किए। हसन जहरा और उसके पति ने अवनीश नाम के एक डोनर से मिलवाया। जहरा हसन ने डोनर को होल्ड पर रखने के लिए कुछ पैसे अपने खाते में डलवाए। साथ ही 13 लाख अलग-अलग खातों में डलवाए। कुल 63 लाख रुपये उससे ले लिए गए। इसके बाद डॉ. महेश शर्मा से व्हाट्सअप पर बात कराई। उन्होंने भी खाते में रुपये डालने का दबाव बनाया। एक जून को पति को सफदरजंग में भर्ती कर डायलिसिस कराई। तभी फिस्टुला खुल गया और डॉक्टरों ने बामुश्किल उसके पति की जान बचाई।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि जहरा हसन की मदद से सभी मेडिकल रिपोर्ट क्लियर कराई गई। इसी दौरान अर्जुन नगर सफदरजंग एनक्लेव में फ्लैट किराए पर दिलाया और कहा कि 6 माह तक यही रखकर इलाज होगा। कहा गया कि इसका किराया जहरा हसन देगी, लेकिन उसने किराया नहीं दिया। 18 जून 2024 को फिर से उसके पति को भर्ती किया गया। ट्रांसप्लांट की डेट देने को कहा तो 22 अगस्त को आने को कहा। लेकिन कोलकाता रेप केस के कारण वहां हड़ताल चल रही थी। पति की तबीयत खराब चल रही थी, जब वह फाइल लेने गई तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। जैसे ही पति को इसकी जानकारी हुई तो उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। 29 सितंबर को पति को मेरठ में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में सफदरजंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां के एसआई और एसएचओ ने 22 लाख 70 हजार रुपये में समझौता कराया। लेकिन कोई पैसा नहीं मिला। पुलिस ने हसन जेहरा, अदनान निवासी जामिया नगर नई दिल्ली, अवनीश कुमार, डॉ. महेश व डॉ. हयात निवासी मवाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed