फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अफगानिस्तान की महिला ने मांगा एसपी से न्याय

अफगानिस्तान की महिला ने मांगा एसपी से न्याय

Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान की महिला ने मांगा एसपी से न्याय
अफगानिस्तान की महिला ने मांगा एसपी से न्याय
विज्ञापन

- एसएसपी ऑफिस पहुंची, कहा कि पति की ज्यादतियों से हूं परेशान
- शिकायती पत्र पर ब्रह्मपुरी पुलिस को एफआईआर करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पति पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए अफगानिस्तान की एक महिला ने बच्चों के भविष्य की खातिर न्याय का दरवाजा खटखटाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति किसी दूसरी महिला से शादी करने की फिराक में है और उसके बच्चों का हक मार रहा है। घर चलाने के लिए पैसा नहीं है। मजबूर होकर उसे दूसरे शहर में आकर रहना पड़ रहा है। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने ब्रह्मपुरी पुलिस को महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए हैं।
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक से शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 25 साल पहले अफगानिस्तान में हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। करीब 10 साल पहले उसका पति परिवार को लेकर भारत आ गया था और दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में ट्रांसलेटर की जॉब करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात अफगानिस्तान की ही एक अन्य महिला से हो गई। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। लेकिन एक दिन अचानक से उसके पति का व्यवहार उसके और उसके बच्चों के प्रति बदलता गया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती। मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाने लगा। बच्चे रोकने का प्रयास करते तो उनसे भी मारपीट की जाती। इसी के चलते वह अपने पति से अलग रहने लगी। इस दौरान उसने अपनी बेटी की शादी भी की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि एक दिन उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। उसने अपने पति से संपर्क किया तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। बच्चों की जान पर खतरा मंडराते देख वह मेरठ आकर रहने लगी। लेकिन यहां भी उसके पति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और घर आकर मारपीट की। पीड़िता ने एसएसपी के नाम शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम ने महिला को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed