फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सातों विधानसभाओं में भाजपा की विजय संकल्प रैली आज

सातों विधानसभाओं में भाजपा की विजय संकल्प रैली आज

Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सातों विधानसभाओं में भाजपा की विजय संकल्प रैली आज
सातों विधानसभाओं में भाजपा की विजय संकल्प रैली आज
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर निकाली जाएंगी एक साथ रैली
मेरठ।
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली आज जनपद की सभी सातों विधानसभाओं में निकाली जाएगी। मेरठ का पूरा भाजपा नेतृत्व और जनप्रतिनिधि बाइक रैली को सफल बनाने में रात दिन लगे हैं।
मेरठ महानगर में बाइक रैली का मुख्य संयोजक महेश वाली को बनाया गया है। जबकि विधानसभा स्तर पर दक्षिण विधानसभा में संयोजक राजेश निगम व प्रभारी प्रवीण अग्रवाल को बनाया है। यहां पर बाइक रैली का नेतृत्व विधायक डा. सोमेंद्र तोमर करेंगे और मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल होंगे। शहर विधानसभा में बाइक रैली का संयोजक मनोज वर्मा व प्रभारी पीयूष शास्त्री को बनाया गया है। यहां पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई बाइक रैली की नेतृत्व करेंगे, मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल होंगे । कैंट विधानसभा में बाइक रैली का संयोजक गणेश अग्रवाल और प्रभारी विवेक रस्तोगी को बनाया गया है। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे और मुख्यमंत्री पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री अशोक मोंगा होंगे।
विज्ञापन

तीनों विधान सभा मे बाइक रैली सुबह 10 बजे शुरू होगी। दक्षिण विधानसभा की बाइक रैली राष्ट्रोदय चौक से शुरू होकर शॉप्रिक्स मॉल तक जाएगी। शहर विधानसभा में बाइक रैली नौचंदी मैदान से व समापन मुकंदी देवी की धर्मशाला पर होगा। जबकि कैंट विधान सभा का रैली का आयोजन भैसाली मैदान निकट सीएवी स्कूल से शुरू होकर बागपत रोड पर समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवपुरम में बैठक का आयोजन
मोदीपुरम। विजय संकल्प बाइक रैली को लेकर भाजपाईयों की बैठक का पल्लवपुरम फेज दो में आयोजन हुआ। जिसमें कंकरखेड़ा-पल्लवपुरम के मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने इस रैली की जानकारी दी और अधिक से अधिक तादाद में इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया। गौरव मलिक अधिवक्ता, पार्षद महेंद्र भारती, पार्षद विक्रांत ढाका, विनोद शर्मा, वरुण गुप्ता, रुपेंद्र चौहान, भूपेंद्र तिवारी, रामकुमार, राजकुमार, मोनू अरोड़ा, केपी सिंह सोम, नरेंद्र ठाकुर, पिंटू ठाकुर, वीरेंद्र चेयरमैन, राकेश शर्मा, तरुण ओबराय, संजय आदि मौजूद रहे।


दो हजार बाइक होंगी शामिल
कंकरखेड़ा । दांतल रोड स्थित ईशिका फार्म हाऊस में शुक्रवार को भाजपा की बैठक संपन्न हुई। मंडलाध्यक्ष ठा. ओपी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की तथा अशोक सबलोक ने संचालन किया। ठा. ओपी सिंह ने कहा कि कंकरखेड़ा से भी बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली रुड़की रोड, मोदीपुरम, पल्लवपुरम से होते हुए जिटौली, दांतल, श्रद्धापुरी, शिव चौक, अंबेड़कर रोड, मार्शल पिच से मलियाना फाटक पहुंचेगी। रैली में दो हजार बाइक शामिल होंगी। मुख्यातिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, नीरज मित्तल, महामंत्री पं. संजय त्रिपाठी, संयोजक गणेश अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, विनय तोमर, सतनाम सिंह नामी, जगत सिंह, गुल्लू ठाकुर, सरला शर्मा, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, मनीष पंवार, हेतराम शाक्य, नीरज पंवार, दीपक चौधरी, महेश लोधी, राजीव कात्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed